स्मार्टफोन हमारे डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हमारे डेली रूटीन वर्क के कई सारे काम अब स्मार्टफोन और इंटरनेट पर ही निर्भर हो चुके हैं। स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना हम कुछ समय भी नहीं बिता सकते। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में हमारे कई सारे काम ठप पड़ जाते हैं। इंपॉर्टेंट काम करते समय अगर मोबाइल नेटवर्क चला जाए तो बड़ी समस्या होती है। अगर आप जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
स्मार्टफोन्स में कई वजहों से नेटवर्क की समस्या होने लगती है।(फोटो क्रेडिट-iStock)
आज के समय में स्मार्टफोन्स प्रीमियम फीचर्स से लैस होते हैं। लेकिन फिर भी कभी न कभी मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। अगर फोन में ठीक से नेटवर्क न आए तो महंगे से महंगा फोन भी एक डिब्बे की तरह होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपके फोन में हमेशा फुल नेटवर्क कवरेज रहेगा।
ऐसे दूर करें नेटवर्क कवरेज की समस्या
- अगर आपको कॉल करते समय बार-बार नेटवर्क ड्रॉप होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो एक बार फोन को एयरप्लेन मोड पर सेट कर दें। कुछ देर तक इसे ऐसे ही रखें और फिर उसे ऑन कर लें।
- आपको बता हें कि कई बार कई दिनों तक लगातार फोन को ऑन रखने और उसे इस्तेमला करते रहने की वजह से नेटवर्क में समस्या आने लगती है। आपको इसे एक-दो दिन में जरूर स्विच ऑफ कर लेना चाहिए।
- नेटवर्क की गलत सेटिंग की वजह से भी नेटवर्क की समस्या होने लगती है। आपको फोन की सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क में सही नेटवर्क ऑप्शन को चुनना चाहिए। आपको अपने मोबाइल नेटवर्क को LTE/4G/5G वाले ऑप्शन पर सेट करके रखना होगा।
- अगर इन सब तरीकों के बाद भी नेटवर्क की समस्या खत्म नहीं हुई है तो आपको एक बार सिम कार्ड बाहर निकाल लेना चाहिए। सिम कार्ड को अच्छे से क्लीन करें और फिर उसे दूसरे सिम स्लाट में सेट करके देखें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट न होने की वजह से भी मोबाइल नेटवर्क ड्रॉप होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपने अपने फोन को काफी दिनों से अपडेट नहीं किया है तो उसे तुरंत अपडेट करें। बता दें कि कंपनी हमेंशा ही अपडेट्स के जरिए छोटे बग्स को फिक्स करती हैं।
