Diwali Offers देखकर कहीं जाल में न फंस जाएं, हो सकता है बड़ा स्कैम, इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली से पहले साइबर क्रिमिनल्स लोगों को फर्जी ऑफर्स, फेक ईमेल्स, फेक मैसेज आदि सेंड करके अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि तगड़ा डिस्काउंट ऑफर देकर लोग आसानी से जाल में फंस जाते हैं।

फेस्टिव सीजन में इस समय जमकर खरीदारी हो रही है। ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में ग्राहकों को लुभाने के लिए ग्राहकों को तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सस्ती कीमत में खरीदारी का मौका कौन नहीं उठाना चाहता। मैसिव डिस्काउंट ऑफर्स देखकर स्मार्टफोन्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और होम अप्लायंसेज की धड़ल्ले से खरीदारी हो रही है। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करने वाले हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। दरअसल पिछले कुछ समय में ऑनलाइन ऑफर्स के नाम पर कई सारी घटनाएं भी सामने आई हैं। इसलिए अगर आप ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी कर करने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Online Diwali Sale

सस्ती कीमत देखकर कई बार लोग फेक वेबसाइट भी विजट कर लेते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर अपराधी फेस्टिव सीजन का फायदा उठाकर आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं। दिवाली से पहले साइबर क्रिमिनल्स लोगों को फर्जी ऑफर्स, फेक ईमेल्स, फेक मैसेज आदि सेंड करके अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि तगड़ा डिस्काउंट ऑफर देकर लोग आसानी से जाल में फंस जाते हैं।

End of Feed