Language Setting in ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी का हर जगह इस्तेमाल होने लगा है। कॉलेज के प्रोजेक्ट बनाने से लेकर लव लेटर लिखने तक में चैटजीपीटी (ChatGPT) की मदद ली जा रही है। ओपनएआई (OpenAI) का AI चैटबॉट कई भाषाओं से इनपुट प्रॉम्प्ट ले सकता है और आउटपुट लिख सकता है। यानी आप अपनी पसंद की भाषा में भी कंटेंट लिखवा सकते हैं। यहां हम चैटजीपीटी में भाषा सेटिंग्स में बदलाव करने का तरीका बता रहे हैं।
ChatGPT
50 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट करता है ChatGPT
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी 50 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। इसके अलावा इसका उपयोग ट्रांसलेटर के रूप में भी किया जा सकता है। यदि आप किसी विशिष्ट भाषा में लिखना चाहते हैं या ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो यहां भी चैटजीपीटी आपका असिस्टेंट बन सकता है।
ये भी पढ़ें: Telecom Tariff Hike: मोबाइल चलाना होगा महंगा, लोकसभा चुनाव के बाद 25% बढ़ सकती हैं टैरिफ प्लान की कीमतें
ChatGPT App में ऐसे बदले भाषा
- यदि आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं इसमें भाषा बदलना बहुत आसान है।
- सबसे पहले चैटजीपीटी ऐप ओपन करें।
- स्क्रीन में बाईं तरफ दो लाइन वाले लोगो पर टैप करें।
- यहां आपको सबसे नीचे तीन डॉट दिखाई दें। तीन डॉट पर टैप करें।
- यहां टैप करते ही आप ChatGPT सेटिंग्स ऑप्शन में पहुंच जाते हैं।
- इनपुट लैग्वेज पर टैप करें और अपनी पसंद की भाषा चुने।
- अब आप अपनी भाषा में ChatGPT का इस्तेमाल कर सकेंगे।
वेब वर्जन में ऐसे बदलें ChatGPT की भाषा
- https://chatgpt.com/ पर जाएं।
- स्क्रीन से अपने नाम पर क्लिक करें। यहां आपको सेटिंग्स का ऑप्शन दिखेगा।
- सेटिंग्स पर जाएं और जनरल सेटिंग्स में से अपनी पसंद की भाषा सिलेक्ट कर लें।
- इसके बाद आप अपनी भाषा में प्लेटफार्म एक्सेस कर सकेंगे।
