Vande Bharat Train: घर बैठे फोन से फटाफट बुक हो जाएगा वंदे भारत टिकट, जानें सबसे आसान तरीका

Vande Bharat Train Ticket Online: आप वंदे भारत ट्रेन टिकट या तो भारतीय रेलवे स्टेशन से बुक कर सकते हैं। या अपने स्मार्टफोन-लैपटॉप की मदद से आईआरसीटीसी (IRCTC) वेब पोर्टल या ऐप और रेल कनेक्ट ऐप (Rail Connect App) के जरिए बुक कर सकते हैं।

Vande Bharat Train Ticket Online: साल 2019 में देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की आधिकारिक शुरुआत हुई थी। अब 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से भागने वाली वंदे भारत ट्रेन की संख्या 50 का आंकड़ा पार कर गई है। फास्ट स्पीड के अलावा इस 'मेड इन इंडिया' ट्रेन में आराम का भी पूरा इंतजाम होता है। वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बहुत कम समय में लंबी यात्रा को पूरा किया जा सकता है। दिल्ली से कटरा के 12 घंटे के सफर को यह मात्र 8 घंटे में पूरा कर लेती है। यदि आप भी वंदे भारत का आरामदायक और फास्ट स्पीड वाला सफर करना चाहते हैं तो आपने फोन की मदद से ही घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम आसान स्टेप में बता रहे हैं।

Vande Bharat Train Ticket Online: वंदे भारत ट्रेन टिकट ऑनलाइन ऐसे करें बुक

आप वंदे भारत ट्रेन टिकट या तो भारतीय रेलवे स्टेशन से बुक कर सकते हैं। या अपने स्मार्टफोन-लैपटॉप की मदद से आईआरसीटीसी (IRCTC) वेब पोर्टल या ऐप और रेल कनेक्ट ऐप (Rail Connect App) के जरिए बुक कर सकते हैं।

End of Feed