टेक एंड गैजेट्स

Aadhaar Card को Google Wallet में कैसे जोड़े? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

Add Aadhaar to Google Wallet: अब आधार कार्ड के इस लिस्ट में शामिल होने से भारतीय यूजर्स के लिए अपने सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेज को हर वक्त डिजिटल फॉर्मेट में साथ रखना और भी आसान हो जाएगा।

Image

आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके गूगल वॉलेट में आधार कार्ड को जोड़ सकते हैं।

टेक दिग्गज गूगल (Google) ने भारतीय एंड्रॉइड मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए 'गूगल वॉलेट' (Google Wallet) को साल 2024 में लॉन्च किया था। गूगल वॉलेट ऐप के जरिए मोबाइल यूजर्स इसमें अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आईडी कार्ड, फ्लाइट बोर्डिंग पास और दूसरे यात्रा संबंधी टिकट सेव कर सकते हैं। अब गूगल ने इस ऐप में एक बड़ा और बेहद उपयोगी अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स अपने इस डिजिटल वॉलेट में 'आधार कार्ड' (Aadhaar Card) को भी सुरक्षित तरीके से सेव कर सकेंगे।

इस नए और खास फीचर को लाइव करने के लिए गूगल की तरफ से आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था 'भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण' (UIDAI) के साथ साझेदारी की गई है। अब आधार कार्ड के इस लिस्ट में शामिल होने से भारतीय यूजर्स के लिए अपने सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेज को हर वक्त डिजिटल फॉर्मेट में साथ रखना और भी आसान हो जाएगा।

इसके साथ ही गूगल ने कई अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ भी हाथ मिलाया है। इसकी मदद से अब आप अपनी उम्र (Age) या पहचान (Identity) को वेरिफाई करने के लिए सीधे अपने गूगल वॉलेट से डिजिटल आधार दिखा सकेंगे। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे गूगल वॉलेट में अपना आधार कार्ड कैसे जोड़ सकते हैं।

mAadhaar के जरिए गूगल वॉलेट में आधार इस तरह से जोड़ें

  • अगर आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को गूगल वॉलेट में जोड़ना चाहते हैं, तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
  • इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से फोन में आधार ऐप को डाउनलोड करके इंस्टाल करें।
  • आधार ऐप को ओपन करें और आधार नंबर डालकर साइन-इन करें।
  • अब आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे वेरिफाई करके लॉग-इन प्रॉसेस पूरा करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर Add to Wallet का बटन मिलेगा इस टैप करें फिर अपने Google Wallet को चुनें।
  • अगले स्टेप्स में आपको Continue के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करना होगा और फिर आपके गूगल वॉलेट में आधार सेव हो जाएगा।

गूगल वॉलेट में Aadhaar Card कैसे जोड़ें?

  • सबसे पहले प्ले स्टोर से Google Wallet ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करके इंस्टाल करें और ओपन करें।
  • अब आपको स्क्रीन में सबसे नीचे दाईं ओर दिए गए '+' के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर Aadhaar का ऑप्शन मिल जाएगा इस पर टैप करें।
  • अब आपको सीधे आधार ऐप्लिकेशन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको ओटीपी के जरिए आधार वेरिफिकेशन को पूरा करना होगा और अगले निर्देश को फॉलो करना होगा।
  • सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप का आधार गूगल वॉलेट में जुड़ जाएगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article