टेक एंड गैजेट्स

Smart TV की ये 3 सेटिंग्स चुपके से बढ़ा रही हैं बिजली का बिल, आज ही बदलें

अक्सर हम टीवी की पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कई ऐसी सेटिंग्स को ऑन छोड़ देते हैं, जो बैकग्राउंड में लगातार बिजली की खपत करते रहते हैं। अगर आप भी महंगे बिजली बिल से परेशान हैं, तो अपने स्मार्ट टीवी की इन 3 सेटिंग्स को तुरंत चेक करें।

Image

आप स्मार्ट टीवी की कुछ सेटिंग में बदलाव करके आसानी से बिजली बिल को कम कर सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

स्मार्ट टीवी आज के समय में हर एक घर में मौजूद है। यह एंटरटेनमेंट का एक बेसिक साधन बन चुका है। आजकल के स्मार्ट टीवी काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी, ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और शानदार डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है। नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी ने टीवी देखने को अंदाज ही बदल दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो स्मार्ट टीवी हमें एंटरटेन करता है उसकी एक गलत सेटिंग बिजली बिल बढ़ा सकती है और इससे हमारी जेब का बोझ भी बढ़ सकता है।

अक्सर हम टीवी की पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कई ऐसी सेटिंग्स को ऑन छोड़ देते हैं, जो बैकग्राउंड में लगातार बिजली की खपत करते रहते हैं। अगर आप भी महंगे बिजली बिल से परेशान हैं, तो अपने स्मार्ट टीवी की इन 3 सेटिंग्स को तुरंत चेक करें।

TV में मैक्सिमम ब्राइटनेस और 'Vivid' मोड

जब हम नया स्मार्ट टीवी खरीदते हैं तो स्क्रीन को ज्यादातर टीवी पहले से ही अधिक चमकदार और रंगीन दिखने के लिए उनमें पिक्चर मोड 'Vivid' या 'Dynamic' पर सेट होता है। बता दें कि यह Vivid मोड टीवी की बैकलाइट और ब्राइटनेस को 100% पर सेट कर देता है। जितनी ज्यादा ब्राइटनेस होगी टीवी के एलईडी या क्युलेड पैनल्स उतनी ही ज्यादा बिजल की खपत करेंगे।

बिजली की खपत कम करने के लिए पिक्चर मोड को 'Standard', 'Eco' या 'Cinema/Movie' मोड पर सेट करें। बिजली बिल को घटाने के साथ ही ये मोड्स आंखों की सेफ्टी के लिए भी बेस्ट हैं। इन मोड्स में करीब 20% से 30% तक कम बिजली की खपत होग।

क्विक स्टार्ट या इंस्टेंट ऑन सेटिंग

आजकल के स्मार्ट टीवी में'Quick Start', 'Instant On' या 'Fast Boot' नाम का फीचर दिया जाता है। इस फीचर का काम यह है कि जैसे ही आप रिमोट का बटन दबाते हैं, टीवी बिना किसी लोडिंग टाइम के तुरंत चालू हो जाता है।

आपको बता दें कि टीवी को तुरंत चालू करने के लिए यह फीचर आपके टीवी को पूरी तरह से बंद नहीं होने देता। रिमोट से बंद करने के बाद भी टीवी बिजली कंज्यूम करता रहता है। एक तरह से आप कह सकते हैं कि रिमोट से ऑफ करने के बाद टीवी स्टैंड बाय मोड में रहता है और प्रोसेसर बिजली की खपत करता रहता है। इससे बचने के लिए आपको बस सेटिंग में जाकर 'Quick Start' मोड को ऑफ कर देना है।

स्क्रीन सेवर और एम्बिएंट मोड

कई बार लोग टीवी देखते-देखते दूसरे काम में लग जाते हैं और कुछ मिनट बाद टीवी पर एक सुंदर वॉलपेपर लग जाता है जो कि थोड़ी थोड़ी देर में बदलता रहता है। इस फीचर को 'Ambient Mode' या 'Screen Saver' कहते हैं। कई लोग सोचते हैं कि टीवी तो बंद है स्क्रीन सेवर चलने से बिजली खर्च नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं है। स्क्रीन सेवर के दौरान भी टीवी का डिस्प्ले और बैकलाइट उतनी ही बिजली लेता है जितनी नॉर्मल मूवी देखते समय।

इसे बंद करने के लिए टीवी में 'Sleep Timer' या 'Auto Power Off' सेटिंग को ऑन करें। इससे अगर टीवी पर 10-15 मिनट तक कोई एक्टिविटी नहीं होगी, तो टीवी अपने आप पूरी तरह बंद हो जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article