Airtel सिम एक साल तक रहेगा एक्टिव, सभी नेटवर्क के लिए मिलेगी फ्री कॉलिंग
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। Airtel के पास एक ऐसा प्लान भी है जिसने यूजर्स की एक साल के लिए बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jun 5 2026, 15:58 IST
Image Credit : Digit01 / 07
एयरटेल की सर्विस को देशभर में करीब 41 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्लान्स शामिल किए हैं।
Image Credit : Digit02 / 07
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। एयरटेल करोड़ों यूजर्स के लिए सबसे सस्ता एनुअल प्लान लेकर आ गया है।
Image Credit : Digit03 / 07
अब मोबाइल यूजर्स को एक साल के लिए रिचार्ज प्लान खरीदने के लिए बहुत अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। अब आप सस्ती कीमत में एक साल का रिचार्ज प्लान पा सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 07
एयरटेल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 1849 रुपये है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को एक साल के लिए लंबी वैलिडिटी दे रही है।
Image Credit : Digit05 / 07
आपको एयरटेल के इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। आप एक साल तक सभी नेटवर्क में इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। मतलब आपका मोबाइल नंबर एक साल तक बिना किसी टेंशन के एक्टिव रहेगा।
Image Credit : Digit06 / 07
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हैं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग वाला सस्ता प्लान चाहिए। आपको बता दें कि यह रिचार्ज प्लान एक वॉइस एंड ओनली प्लान है इसलिए इसमें डेटा की सुविधा नहीं मिलती है।
Image Credit : Digit07 / 07
अगर आपको इंटरनेट डेटा वाला सस्ता प्लान चाहिए तो आप एयरटेल का 2249 रुपये का प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और जरूरी कामों के लिए कुल 30GB डेटा मिलता है।