टेक एंड गैजेट्स

Upcoming Smartphones: जून में दस्तक दे रहे हैं बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में धांसू फोन्स, देखें लिस्ट

ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें हर एक सेगमेंट में बढ़िया स्मार्टफोन्स मिलने वाले हैं। अगर आप फोटोग्राफी करते हैं या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं तो जून में कई सारे तगड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं।

Image

जून में आपको हर एक सेगमेंट में कुछ नए स्मार्टफोन्स की एंट्री देखने को मिलेगी।

मई के महीने में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स देखने को मिले। ठीक इसी तरह का अब जून का महीना भी होने वाला है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह महीना भी धमाकेदार रहने वाला है। जून में कई सारे टेक ब्रैंड्स की तरफ से बजट और मिडरेंज सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन्स देखने को मिलने वाले हैं। शॉओमी, मोटोरोला और वनप्लस जैसी बड़ी टेक कंपनियां इस महीने प्रीमियम से लेकर गेमिंग सेगमेंट में फोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें हर एक सेगमेंट में बढ़िया स्मार्टफोन्स मिलने वाले हैं। अगर आप फोटोग्राफी करते हैं या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। आइए आपको इस महीने लॉन्च होने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं।

Motorola Edge 70 Pro+

मोटोरोला ने पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में जबरदस्त वापसी की है। अब कंपनी भारतीय फैंस के लिए एक नया Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बाजार में 4 जून को हुआ है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जो कि 3.5X जूम को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा.

Xiaomi 17T

चीन की दिग्गज कंपनी शॉओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। अब इस कंपनी की भारतीय बाजार में एंट्री हो चुकी है। शाओमी ने इस 4 जून को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.59 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन में पावरफुल Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया है जिसमें 12GB की रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP+12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Redmi Turbo 5

भारतीय बाजार में रेडमी की अच्छी खासी फैन ऑलोइंग है। कंपनी अपने करोड़ों फैंस के लिए 18 जून को पावरफुल Redmi Turbo 5 लॉन्च करने जा रही है। इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.59 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलेगा। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें आपको 7560mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

OnePlus 15s

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून के महीने में कंपनी OnePlus 15s को भी बाजार में पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.32 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। मतलब यह स्मार्टफोन गेमर्स के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन रहने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50MP+50MP और फ्रंट में 12MP कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article