बार-बार लूप में देख रहे हैं एक ही यूट्यूब वीडियो? जान लें कितनी तेजी से खत्म होता है आपका 1.5GB डाटा!

यूट्यूब पर पसंदीदा वीडियो या गाना लूप में बार-बार देखना आपकी आदत हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपका 1.5GB डेली डाटा कितनी तेजी से खत्म होता है?

यूट्यूब पर पसंदीदा गाने सुनना, कोई डांस स्टेप सीखना या किसी ट्यूटोरियल को बार-बार देखना हम सभी की आदत बन चुकी है। इसके लिए यूट्यूब का 'लूप' (Loop) फीचर काफी काम आता है, जिससे वीडियो खत्म होते ही अपने आप दोबारा चलने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप एक ही वीडियो को बार-बार रिपीट करके देखते हैं, तो आपका इंटरनेट डाटा कितनी तेजी से खर्च होता है? कई लोगों को लगता है कि एक बार वीडियो लोड होने के बाद उसे दोबारा देखने पर डाटा खर्च नहीं होता, जबकि असलियत इसके बिल्कुल उलट है।

Youtube shorts viral

कितनी तेजी से खत्म होता है आपका 1.5GB डाटा!

कितना डाटा खर्च होगा?

यूट्यूब को समझें तो जब भी आप किसी वीडियो को 'लूप' पर चलाते हैं, तो आपका फोन या कंप्यूटर हर बार उस वीडियो की फाइल को नए सिरे से यूट्यूब के सर्वर से डाउनलोड (Stream) करता है। यूट्यूब किसी भी वीडियो को आपके डिवाइस की स्थायी मेमोरी में सेव नहीं करता, बल्कि वह केवल अस्थायी 'कैश' (Cache) में कुछ सेकंड का डेटा स्टोर करता है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप 5 मिनट का कोई वीडियो 10 बार देखते हैं, तो आपका डाटा 50 मिनट का वीडियो देखने के बराबर ही खर्च होगा।

End of Feed