हमारी आंखें कितने मेगापिक्सल की होती हैं? इसकी रेजोल्यूशन क्षमता जानकर लगेगा झटका

डिजिटल कैमरे में मेगापिक्सल का मतलब होता है कि उसके सेंसर पर कितने पिक्सल यानी लाइट सेंसिंग डॉट्स मौजूद हैं। इंसानी आंख में यह काम हमारी रेटिना (Retina) करती है, जो आंख के पीछे एक पर्दे की तरह होती है।

आज के दौर में जब हम नया स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहले उसका कैमरा देखते हैं—108 मेगापिक्सल, 200 मेगापिक्सल या उससे भी ज्यादा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस आंख से आप इस स्क्रीन को और पूरी दुनिया को देख रहे हैं, उसका खुद का रिज़ॉल्यूशन (Resolution) कितना है?

Eyes Megapixel

हमारी आंखो का मेगापिक्ल कैमरे से भी अधिक होता है।

मशहूर वैज्ञानिक और फोटोग्राफर डॉ. रोजर क्लार्क की रिसर्च के मुताबिक, अगर इंसानी आंख को एक डिजिटल कैमरे की तरह माना जाए, तो यह अविश्वसनीय रूप से 576 मेगापिक्सल की होती है। आइए इसे गहराई से समझते हैं कि यह 576 मेगापिक्सल का आंकड़ा कैसे आता है और हमारी आंखें किसी भी आधुनिक कैमरे से कितनी अलग और एडवांस हैं।

End of Feed