छोटा सा होता है मोबाइल फोन का कैमरा, फिर फोटो कैसे आ जाती है DSLR जैसी क्लियर, जानें इसका राज

कैमरे में सिर्फ सेंसर ही जरूरी नहीं होता, बल्कि उसका लेंस भी काफी मायने रखता है। लेंस का काम बाहर से आने वाली रोशनी को सही तरीके से सेंसर तक पहुंचाना है। स्मार्टफोन में छोटे आकार के खास लेंस लगाए जाते हैं, जो कम जगह में भी अच्छा काम कर सकते हैं।

आजकल स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीरें इतनी साफ आती हैं कि कई बार उन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये किसी छोटे से मोबाइल कैमरे से ली गई हैं। पहले अच्छी फोटो खींचने के लिए बड़े कैमरे की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब जेब में रखे छोटे से फोन से भी शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि मोबाइल का कैमरा इतना छोटा होने के बाद भी तस्वीरें इतनी साफ कैसे खींच लेता है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं।

Smartphone pic

अच्छी फोटो के लिए अच्छी लाइट कंडीशन होना बेहद जरूरी है।

मोबाइल कैमरे में होता है खास सेंसर

मोबाइल के कैमरे में एक छोटा सा सेंसर लगा होता है। इसका काम लेंस से आने वाली रोशनी को पकड़ना और उसे डिजिटल तस्वीर में बदलना है। जब आप फोटो खींचते हैं, तो रोशनी कैमरे के लेंस से होकर सेंसर तक पहुंचती है। इसके बाद सेंसर उस रोशनी के आधार पर तस्वीर तैयार करने में मदद करता है।

End of Feed