Metro Card: घर बैठे ऐसे रिचार्ज करें मेट्रो कार्ड, बहुत आसान है तरीका

Recharge Metro Card Through UPI: आप घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट ऐप की मदद से मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यानी आपको मेट्रो स्टेशन की लंबी-लंबी कतार से मुक्ति मिल ने वाली है। यहां हम दो तरीके बता रहे हैं।

Recharge Metro Card Through UPI: ट्रैफिक से भरे शहरों में मेट्रो लोगों के लिए यात्रा का सबसे सुविधाजनक साधन है। मेट्रो में किराया भी कम है और यह फास्ट कनेक्टिविटी के साथ आरामदायक यात्रा को आसान बना देता है। मेट्रो ने कई और सुविधाओं की शुरुआत की है, जो यात्रियों को मेट्रो कार्ड को घर से रिचार्ज करने और घर से ही टिकट बुक करने को आसान बनाता है। जी हां! आप घर बैठे ही ऑनलाइन पेमेंट ऐप की मदद से मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। यानी आपको मेट्रो स्टेशन की लंबी-लंबी कतार से मुक्ति मिल ने वाली है। यहां हम ऑनलाइन यूपीआई की मदद से मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

Metro Card Recharge: पेटीएम से ऐसे रिचार्ज करें मेट्रो कार्ड

  • अपने मोबाइल फोन पर पेटीएम मोबाइल ऐप ओपन करें।
  • 'रिचार्ज और बिल भुगतान' पर क्लिक करें।
  • फीचर्ड सर्विसेज सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें और 'मेट्रो' पर क्लिक करें।
  • बेंगलुरु मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो या मुंबई मेट्रो में से अपनी मेट्रो चुनें।
  • अब स्मार्ट कार्ड रिचार्ज पर जाएं और कार्ड नंबर डालें।
  • अब रिचार्ज अमाउंट दर्ज करें और पेमेंट कर दें। आपका कार्ड रिचार्ज हो जाएगा।

End of Feed