AC बंद होने के बाद भी बढ़ रहा है Electricity Bill? घर के इन उपकरणों की तुरंत करें जांच

अक्सर देखा जाता है कि घर के इलेक्ट्रिसिटी बिल के ज्यादा आने की वजह घर का एसी होता है। लेकिन कई बार एसी बंद होने के बाद भी इलेक्ट्रिसिटी बिल बढ़कर आता है।

High Electricity Bill: गर्मियों में घर का बिजली बिल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अक्सर एयर कंडीशनर को माना जाता है। लंबे समय तक AC चलने से बिजली की खपत बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन अगर AC का इस्तेमाल कम करने या पूरी तरह बंद करने के बाद भी बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है, तो घर के दूसरे इलेक्ट्रिक उपकरणों पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है। कई बार रोजाना इस्तेमाल होने वाले छोटे-बड़े उपकरण लंबे समय तक बिजली की खपत बढ़ाते रहते हैं-

High Electricity Bill

AC बंद फिर भी क्यों बढ़ रहा है Electricity Bill (Photo: iStock)

इन उपकरणों को की करें जांच

फ्रिज

बिजली का बिल बढ़ रहा है तो सबसे पहले फ्रिज को चेक करें। फ्रिज आमतौर पर 24 घंटे चालू रहता है, इसलिए इसकी बिजली खपत का असर पूरे महीने के बिल पर पड़ सकता है। अगर फ्रिज पुराना है, उसकी रबर सील ढीली हो गई है या दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता तो कंप्रेसर को ज्यादा देर तक चलना पड़ सकता है। इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है। फ्रिज के पीछे धूल जमा होने पर भी उसकी कूलिंग एफिशिएंसी प्रभावित हो सकती है।

End of Feed