सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी, 100 इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट से हटी कस्टम ड्यूटी

केंद्र सरकार की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार को बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी समेत दूसरे कई सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले करीब 100 कंपोनेंट से बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को हटा दिया है।

अगर आप अगले कुछ दिनों में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप इन गैजेट्स समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे। दरअसल केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को हटा दिया है। इस वजह से अब स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड समेत कई सारे गैजेट्स आने वाले समय में सस्ते हो सकते हैं।

Smart TV

केंद्र सरकार के फैसले ने खरीदारों को बड़ी राहत दी है।

भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार नए नए कदम उठा रही है। अब सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाकर देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कस्टम ड्यूटी हटने से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा और लागत कम होने की भी उम्मीद है। सरकार के इस फैसले से Apple और Xiaomi, Redmi, Realme जैसी कई सारी ग्लोबल कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

End of Feed