ALTT, ULLU पर चला सरकार का डंडा, अश्लील कंटेंट वाले 25 Apps हुए बैन, देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने कई सारे ओटीटी ऐप्स को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार की तरफ से ALTT, ULLU, Desiflix, BigShots जैसे करीब 25 ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप है। सरकार ने इसको लेकर इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को भी निर्देश दे दिए हैं।

OTT App Ban in India: केंद्र सरकार ने ओटीटी ऐप्स को लेकर बड़ा ऐक्शन लिया है। सरकार ने ALTT, ULLU, Desiflix, BigShots जैसे करीब 25 ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर बैन की कार्रवाई यूजर्स को अश्लील कंटेंट परोसने के आरोप पर हुई। इसके साथ ही सरकार ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन ने इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को निर्देश दिया है कि इन ऐप्स का पब्लिक एक्सेस बंद कर दिया जाए।

Apps Ban

केंद्र सरकार ने अश्लील कंटेंट दिखाने वाले कई सारे ऐप्स किए बैन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्टोरीबोर्ड18 की रिपोर्ट के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑप इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने करीब ऐसे 25 ऐप्स की पहचान की है जो यूजर्स को बोल्ड और अश्लील कंटेंट के साथ साथ आपत्तिजनक ऐड्स भी दिखा रहे थे। सरकार के मुताबिक ये ऐप्स और इस तरह की वेबसाइट्स आईटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई कई नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

End of Feed