ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए सरकार और मेटा ने शुरू की माइक्रोड्रामा सीरीज

सरकार और मेटा ने लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। समय पर शिकायत करने से ठगी से जुड़े मामले में जरूरी कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा के साथ मिलकर एक खास जागरूकता सीरीज शुरू की है। इसे माइक्रोड्रामा सीरीज नाम दिया गया है। इसका प्रसारण इंस्टाग्राम पर किया जाएगा। जल्द ही इसे वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा। इस सीरीज के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया जाएगा।

Meta (6)

यह पहल मेटा के 'स्कैम से बचो' अभियान के तहत शुरू की गई है।

इस माइक्रोड्रामा सीरीज में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई आम तरीकों को दिखाया जाएगा। इनमें फर्जी नौकरी के ऑफर, निवेश के नाम पर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध शामिल हैं। सीरीज के जरिए लोगों को समझाया जाएगा कि ऐसी संदिग्ध गतिविधियों को पहचानना और उनकी शिकायत करना कितना जरूरी है।

End of Feed