अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में Google Gemini का Nano Banana AI टूल जमकर सुर्खियों में छाया है। अब आपको रेट्रो लुक वाली फोटोज, कपल फोटोज या फिर बच्चे को गले लगाने वाली फोटोज बनाने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप Google Gemini AI जैसी फोटो WhatsApp पर भी बना सकेंगे।
वॉट्सऐप यूजर्स आसानी से बना सकेंगे नैनो बनाना एआई फोटोज ।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Perplexity AI ने गुरुवार को वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। Perplexity AI ने बताया कि अब उसने अपने वॉट्सऐप बॉट को गूगल के एडवांस्ड Gemini 2.5 Flash इमेज मॉडल – Nano Banana से इंटीग्रेट कर दिया है। इस बड़ी जानकारी का ऐलान खुद कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दी।
इस अपडेट के बाद अब वॉट्सऐप यूजर्स सिर्फ साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो एडिट कर सकते हैं या नई इमेज तैयार कर सकते हैं। यूजर्स को अब इमेज क्रिएशन के लिए सीधे Google AI Studio या Gemini API पर जाने की ज़रूरत नहीं है।
ऐसे बनाने Nano Banana AI Image
इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको वॉट्सऐप पर मौजूद Perplexity AI बॉट से विजिट करना होगा। इसके बाद आपको नीचे बताए गए स्टेप्सप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले वॉट्सऐप खोलें।
- इस नंबर पर मैसेज करें: +1 (833) 436-3285
- चैट बॉट के साथ बातचीत शुरू करें।
- आप चाहें तो एक फोटो भेज सकते हैं और उसे एडिट करने का निर्देश दे सकते हैं या फिर किसी भी प्रकार की नई इमेज बनवाने के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट भेज सकते हैं।
- Nano Banana मॉडल खासतौर पर उन प्रॉम्प्ट्स के साथ बेहतरीन रिजल्ट देता है जिनमें डिटेल्स क्लीयर हों। आप चैटबॉट को जितनी ज्यादा डिटेल्स देंगे एआई टूल उतनी ही अच्छी फोटोज जनरेट करके देगा।
ये सुविधा फ्री है या पेड?
आपको बता दें कि फिलहाल अब तक कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वॉट्सऐप पर Nano Banana टूल का इस्तेमाल पूरी तरह मुफ्त होगा या इसके लिए कुछ भुगतान करना पड़ेगा। लेकिन, वहीं गूगल ने अपने Gemini मॉडल के लिए लिमिटेड फ्री यूजेज ऑफर करता है। अगर आप अधिक फोटो Gmini AI से बनाना चाहते हैं तो आपको इसका सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।
