अब गूगल बनेगा आपका ट्रैवल एजेंट! टिकट सस्ता होते ही देगा खबर, होटल भी कराएगा बुक

Google ने AI Mode में नए ट्रैवल फीचर्स जोड़े हैं। अब यूजर्स फ्लाइट की कीमत ट्रैक करने, Points और Miles की जानकारी पाने और होटल खोजने व बुक करने जैसे काम AI Mode से कर सकेंगे।

घूमने-फिरने का प्लान बनाते वक्त सबसे ज्यादा माथापच्ची फ्लाइट के किराए और होटल की बुकिंग को लेकर होती है। कभी टिकट सस्ता मिलता है तो तारीख फिट नहीं बैठती और जब तारीख सही हो तो किराया जेब ढीली कर देता है। लेकिन अब Google ने यात्रियों की इस टेंशन को काफी हद तक आसान करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने AI Mode में कई नए ट्रैवल फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स फ्लाइट का किराया ट्रैक करने से लेकर होटल खोजने और बुकिंग तक का काम Google Search के भीतर ही कर सकेंगे।

Google AI Mode Travel

टिकट का भाव घटा तो गूगल खुद बजाएगा घंटी/Photo- Google

टिकट का भाव घटा तो गूगल खुद बजाएगा घंटी

Google ने अपने नए अपडेट में Google Flights का Price Tracking फीचर सीधे AI Mode में शामिल कर दिया है। यानी अब यूजर AI Mode में अपनी यात्रा की जानकारी देकर फ्लाइट के किराए पर नजर रख सकता है। बस कहिए कि किस शहर से कहां जाना है और कब उड़ान भरनी है, इसके बाद AI Mode उपलब्ध विकल्पों और ताजा कीमतों की जानकारी दिखाएगा।

End of Feed