गूगल ने Chrome के लिए जारी किया बड़ा अपडेट, डेटा सेफ रखना है तो तुरंत कर लें इंस्टाल

गूगल ने अपडेट में जिन 429 सुरक्षा खामियों को दूर किया है उसमें करीब 22 ऐसी कमजोरियां शामिल थी जिन्हें कंपनी ने क्रिटिकल कैटेगरी में रखा था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि गूगल ने इन खामियों का पता अपने एआई आधारित सुरक्षा टूल के जरिए मालूम किया है।

स्मार्टफोन और लैपटॉप आज के टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक जरूरी गैजेट बन चुके हैं। अगर आप अपने पर्सनल या फिर प्रोफेशनल काम के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए क्रोम ब्राउजर का नया अपडेट रिलीज किया है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने सिक्योरिटी लेयर को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर दिया है। गूगल ने नए अपडेट में Chrome 149.0.7827.53/54 वर्जन के साथ कुल 429 सुरक्षा खामियों को दूर किया है। इसलिए नया अपडेट यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है।

Chrome (1)

गूगल समय-समय पर नए नए अपडेट्स यूजर्स के लिए लाता रहता है।

आपको बता दें कि गूगल ने जिन 429 सुरक्षा खामियों को दूर किया है उसमें करीब 22 ऐसी कमजोरियां शामिल थी जिन्हें कंपनी ने क्रिटिकल कैटेगरी में रखा था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि गूगल ने इन खामियों का पता अपने एआई आधारित सुरक्षा टूल के जरिए मालूम किया है।

End of Feed