हो जाए एक्सीडेंट तो चीख-पुकार के बीच भगवान बनकर जान बचाएगी Google की ये Watch

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 2, 2023, 04:11 PM IST

Apple और Samsung Watch की तरह Google ने भी अपनी वॉच में लोगों की जान बचाने वाला फीचर फॉल डिटेक्शन का अपडेट जारी कर दिया है। ये वॉच पहने हुए यूजर्स को दुर्घटना की स्थिति में मदद पहुंचाने का काम करेगा। तो चलिए जानते हैं इस खास फीचर के बारे में।

KEY HIGHLIGHTS
  • Google Watch बचाएगी लोगों की जान
  • फॉल डिटेक्शन फीचर हुआ अपडेट
  • इमरजेंसी में वॉच करेगी ऑटोमैटिक कॉल

Google Pixel Watch: जल्द ही Google अपने पिक्सेल वॉच में Apple वॉच की तरह फॉल डिटेक्शन अपडेट जारी कर दिया है। ये फीचर वॉच को पहने हुए यूजर्स को दुर्घटना की स्थिति में मदद पहुंचाने का काम करेगा है। दरअसल ये फीचर इमरजेंसी के समय में ऑटोमैटिक रूप से यूजर्स द्वारा चुने गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर देता है, जिससे आपके दोस्त या परिवार वालों को इसकी सूचना मिल जाती है। इस फीचर की मदद से लोगों के जान बचने तक की कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में ही अपनी पिक्सेल वॉच लॉन्च की थी जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि तब इसमें 'फॉल डिटेक्शन' फीचर नहीं दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने अब उम्मीद से काफी पहले ही फॉल डिटेक्शन अपडेट जारी कर दिया है।

Google Pixel Watch

फीचर इमरजेंसी के समय में ऑटोमैटिक रूप से यूजर्स द्वारा चुने गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर देता है

ऐप्पल स्मार्टवॉच जैसा होगा फीचर

End of Feed