33,999 रुपये में मिल रहा गूगल का यह फोन, DSLR जैसा है कैमरा

Google Pixel 7a Price Cut In India: फोन में कॉम्पैक्ट 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है। Pixel 7a में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।

Google Pixel 7a Price Cut: गूगल के फ्लैगशिप फोन पिक्सल 7ए को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। 43,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 10 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन दमदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग और गूगल का इनहाउस टेंसर जी2 (Tensor G2) प्रोसेसर मिलता है।

Google Pixel 7a नई कीमत और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर विंटर फेस्ट सेल के दौरान 43,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ 5,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं फोन के साथ ग्राहक एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करके 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

End of Feed