Google के नए नवेले Pixel 10a की भारत में सेल हुई शुरू, 6000 रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका

Google Pixel 10a को कंपनी ने एक ही रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। कंपनी ने इसे 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

Google ने पिछले महीने Pixel 10 सीरीज के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Google Pixel 10a को लॉन्च किया था। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो अब यह खरीदारी के लिए उपलब्ध है। गूगल ने भारतीय बाजार में इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया की ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यह एक प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है जिसमें गूगल ने दमदार फीचर्स के साथ शानदार कैमरा सेटअप दिया है।

Google Pixel 10a (3)

गूगल पिक्सल 10ए में कंपनी ने शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि Google Pixel 10a को कंपनी ने एक ही रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। कंपनी ने इसे 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि ग्राहकों को बैंक ऑफर में डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल जाएगा।

End of Feed