सिर्फ बोलकर किसी भी फोटो को कर सकते हैं एडिट, गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर

Google Photos App New Feature: यूजर किसी इमेज के विशेष हिस्से में बदलाव कर सकते हैं या पूरी तस्वीर में सुधार कर सकते हैं। पहला ड्राफ्ट बनने के बाद तस्वीर को फॉलो-अप वॉइस कमांड्स से और बेहतर किया जा सकता है। यूजर तस्वीर का बैकग्राउंड बदल सकते हैं।

Google Photos App: गूगल ने अपने Made by Google इवेंट में एक बड़े फीचर को लॉन्च किया। गूगल ने कहा कि Google Photos ऐप अब वॉइस कमांड से इमेज एडिट करने की सुविधा देगा। यह नई सुविधा सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च की गई Google Pixel 10 सीरीज़ से शुरू होगी। इसके साथ ही कंपनी ने पिक्सल के कैमरा ऐप में C2PA Content Credentials फीचर भी जोड़ा है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि कौन-सी तस्वीरें AI से एडिट की गई हैं और कौन-सी नहीं।

वॉइस-आधारित एडिट्स

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह सुविधा उसके नए AI असिस्टेंट Gemini पर आधारित होगी। इसके जरिए यूजर सामान्य भाषा में ऐप को निर्देश देकर तस्वीरों को एडिट कर सकेंगे यानी अब टूल चुनने या स्लाइडर एडजस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। उदाहरण के लिए, यदि कोई यूज़र कहे "बैकग्राउंड से गाड़ियां हटा दो", तो Google Photos ऐप खुद ही सही टूल चुनकर बदलाव कर देगा।

End of Feed