Google Pixel Watch 4: दिग्गज कंपनी गूगल ने बुधवार को Made by Google इवेंट के दौरान बाजार में नई Pixel Watch 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टवॉच को दो अलग-अलग साइज में उपलब्ध कराया है। गूगल ने अपनी नई स्मार्टवॉच को कई सारे एंडवांस फीचर तो उपलब्ध कराएं हैं लेकिन इसमें आपको डिजाइन काफी हद तक पिक्सल वॉच 3 जैसा ही दिया है। आइए आपको Pixel Watch 4 के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Google Pixel Watch 4 की कीमत
Google Pixel Watch 4 को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 41mm और 45mm साइज के दो वेरिएंट मिलने वाले हैं। 41mm वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 39,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि वहीं अगर आप 45mm साइज वाले वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो आपको 43,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 41mm वेरिएंट को आप Iris, Lemongrass, Porcelain और Obsidian कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। 45mm वेरिएंट में आपको Moonstone, Porcelain और Obsidian कलर्स ऑप्शन मिलते हैं।
Google Pixel Watch 4 में कंपनी ने Gemini वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया है। इसे आप सिर्फ अपने हाथ को उठाकर एक्टिवेट कर पाएंगे। गूगल ने इसमें फिटनेट ट्रैकिंग के लिए कई सारे तगड़े फीचर्स दिए हैं। आपको इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइड के मोड्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसमें आपको हार्ट रेट, SpO2, ECG, HRV जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। कंपनी ने स्मार्टवॉच यूजर्स की सेफ्टी के इसमें Loss of Pulse और Fall Detection जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए हैं।
45 घंटे तक का बैटरी बैकअप
Pixel Watch 4 में आपको पिछले वेरिएंट की ही तरह कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। लेटेस्ट स्मार्टवॉच में कंपनी ने बेजल्स और ब्राइटनेस को पहले से कहीं ज्यादा इंप्रूव किया है। स्मार्टवॉच में आपको ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का फीचर मिलेगा। इस स्मार्टवॉच में आपको Pixel Watch 3 की तुलना में 16% बेजल्स कम मिलेंगे। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 41mm वेरिएंट में यूजर्स को 30 घंटे और 45mm वाले वेरिएंट में 45 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलने वाला है।
