यदि आपका भी काम छोटी बैटरी वाले फोन से नहीं चल पा रहा है तो आपके लिए गुड न्यूज है। Realme भारतीय बाजार में एक ऐसे स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें 10,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट टीजर भी जारी किया है, हालांकि फोन का नाम अभी भी एक राज ही है।
इसी साल अप्रैल में कंपनी ने Realme GT 7 series सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज के फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है और हाल ही में इसी सीरीज को भारत में 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।
1X,000mAh बैटरी वाला फोन
रियलम ने X पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा गया है कि "1x000mAh" बैटरी वाले फोन को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में 10,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने एक अन्य पोस्ट में हिंट्स दिया है कि फोन के साथ 320W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
कंपनी दिखा चुकी है पहली झलक
आपको याद दिला दें कि इससे पहले कंपनी Realme GT कॉन्सेप्ट फोन को शोकेस किया था जिसमें 10,000mAh की बैटरी और 320W की फास्ट चार्जिंग है। यह फोन महज 8.5mm पतला है और इसका वजन 200 ग्राम है। फोन का बैक पैनल मिनी ट्रांसपैरेंट है। 320W SuperSonic चार्जिंग टेक्नोलॉजी को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में पेश किया था जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया था कि महज 4 मिनट 30 सेकेंड में 0 से 100 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाएगी।
