Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite AI मॉडल, Gemini 4 की तैयारी भी शुरू

Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite के लॉन्च के साथ Google ने AI मॉडल की स्पीड, क्षमता और लागत को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वहीं Gemini 4 की तैयारी शुरू होने से यह संकेत भी मिल गया है।

Google ने अपने AI मॉडल परिवार का विस्तार करते हुए Gemini 3.6 Flash और Gemini 3.5 Flash-Lite लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल हाई-वॉल्यूम AI वर्कलोड और AI एजेंट्स को पहले से ज्यादा तेज, किफायती और कुशल तरीके से संभालने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके साथ ही Google ने यह भी खुलासा किया है कि उसने अपने अगले जनरेशन के AI मॉडल Gemini 4 की प्री-ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

Google Launches Gemini 3.6 Flash and Gemini 3.5 Flash-Lite

Gemini 3.6 Flash में मिले कई बड़े अपग्रेड/photo-Google

Gemini 3.6 Flash में मिले कई बड़े अपग्रेड

Google के अनुसार, Gemini 3.6 Flash को Gemini 3.5 Flash के मुकाबले कई मामलों में बेहतर बनाया गया है। नया मॉडल कोडिंग, मल्टीमॉडल टास्क और नॉलेज-बेस्ड कामों को अधिक सटीकता के साथ पूरा कर सकता है। खास बात यह है कि यह समान काम करने के लिए कम आउटपुट टोकन और कम रीजनिंग स्टेप्स का इस्तेमाल करता है, जिससे लागत भी कम होती है।

End of Feed