Google ने इजराइल प्रोजेक्ट का विरोध करने वाले 20 कर्मचारियों को निकाला, पहले गई थी 28 की नौकरी

Google Fires Workers Over Protests: Google के एक प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने 16 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शनों की जांच की थी और ऐसे कई कर्मचारी पाए गए जिन्होंने न्यूयॉर्क और सनीवेल, कैलिफोर्निया में कंपनी के कार्यालयों में धरने में भाग लिया था।

Google Fires Workers Over Protests: टेक कंपनी गूगल ने इजरायल के साथ कंपनी के क्लाउड कंप्यूटिंग सौदे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर अपने 20 और कर्मचारियों को निकाल दिया है। इससे पहले इसी मामले में 28 कर्मचारियों को निकाला गया था। कर्मचारियों के समूह का कहना है कि इस मामले में गूगल अबतक 50 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुकी है। बता दें कि इस तरह से विरोध प्रदर्शन को लेकर कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई थी।

Google fires workers over protests

Google fires workers over protests

50 से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी

कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक कार्यकर्ता समूह ने कहा कि इस मामले में अब तक पिछले सप्ताह से निकाले गए कर्मचारियों की कुल संख्या अब 50 हो गई है। Google के एक प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने 16 अप्रैल को हुए विरोध प्रदर्शनों की जांच की थी और ऐसे कई कर्मचारी पाए गए जिन्होंने न्यूयॉर्क और सनीवेल, कैलिफोर्निया में कंपनी के कार्यालयों में धरने में भाग लिया था।

End of Feed