Google Doodle Today: दुनियाभर के मजदूरों की मेहनत को सलाम कर रहा गूगल, बनाया गजब का डूडल

Google Doodle On International Labour Day: श्रमिक आंदोलन की शुरुआत 19वीं सदी के अंत में हुई जब श्रमिक आंदोलन बेहतर कामकाजी परिस्थितियों, अच्छे वेतन और आठ घंटे के कार्यदिवस की वकालत कर रहा था।

Google Doodle On International Labour Day: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2024 पर दुनियाभर के मजदूरों को सलाम करते हुए गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। नए डूडल के माध्यम से गूगल ने श्रमिकों की भूमिका और कड़ी मेहनत की सराहना की है। नया गूगल डूडल (Google Doodle) श्रमिकों द्वारा किए गए असंख्य कार्यों को चित्रित करता है जो हमारे जीवन को हर दिन आसान बनाते हैं।

Google Doodle On International Labour Day

Google Doodle On International Labour Day (image-Google)

International Labour Day: मजदूर दिवस डूडल

इस साल मजदूर दिवस पर गूगल ने अपना लोगो बदला है। मजदूर दिवस का यह खास डूडल (Google Doodle) दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया आदि देशों में देखा जा सकेगा। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गूगल डूडल भारत में नहीं दिख रहा है, लेकिन जब पाकिस्तान से कोई गूगल पर कुछ भी सर्च करेगा तो ये दिख जाएगा। बता दें कि अल्फाबेट के स्वामित्व वाला गूगल खास मौकों को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल बनाता है।

End of Feed