Back Button Hijacking पर गूगल की सख्ती, 15 जून से ऐसे वेबसाइट्स पर गिरेगी गाज

कई बार आपने नोटिस किया होगा कि जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं और जब आप बैक आने की कोशिश करते हैं तो वह वेबसाइट री-लोड हो जाती है, लेकिन बैक नहीं होती।

इंटरनेट इस्तेमाल करते समय कई बार ऐसा होता है कि आप किसी वेबसाइट को छोड़कर पिछली पेज पर जाना चाहते हैं, लेकिन “Back” बटन दबाते ही वही पेज फिर से रीलोड हो जाता है। बार-बार कोशिश करने पर भी आप पीछे नहीं जा पाते। इस तकनीक को “Back Button Hijacking” कहा जाता है, जो यूजर्स को जबरदस्ती उसी वेबसाइट पर रोके रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Back Button Hijacking

Back Button Hijacking पर गूगल की सख्ती, 15 जून से ऐसे वेबसाइट्स पर गिरेगी गाज

कैसे काम करती है यह ट्रिक

Back Button Hijacking एक आक्रामक तरीका है, जिसके जरिए वेबसाइट्स यूजर्स के ब्राउजिंग कंट्रोल को अपने हाथ में ले लेती हैं। इससे यूजर को या तो उसी पेज पर रोका जाता है या किसी दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाता है, या फिर ऐसे विज्ञापन दिखाए जाते हैं जो वह सामान्य तौर पर नहीं देखता। यह तरीका वेबसाइट्स के ट्रैफिक और सेशन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed