Google ने अपनी Black Friday Sale 2026 शुरू कर दी है। इस सेल में ग्राहक Google के Pixel स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और स्मार्ट होम डिवाइस पर शानदार छूट का फायदा उठा सकते हैं। यह सेल फिलहाल अमेरिका में शुरू हुई है और 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इस सेल में Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10 सीरीज, Pixel Watch 5, Pixel Buds और Fitbit डिवाइस पर छूट दी जा रही है। इसके अलावा, पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा बोनस भी मिलेगा।
सेल ऑफर में कंपनी ग्राहकों को दे रही है बंपर डिस्काउंट ऑफर।
भारतीय बाजार की बात करें तो यहां पर ब्लैक फ्राइडे सेल का आगाज जल्द ही होगा। फ्लिपकार्ट और अमेजन अपने फैंस के लिए जल्द ही सेल को लाइव करेंगे। फ्लिपकार्ट में ब्लैक फ्राइडे सेल 21 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेगी। इस सेल का फायदा लेकर आप महंगे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीद सकेंगे।
Google Pixel 11 सीरीज पर बड़ी छूट
Google की Black Friday Sale में Pixel 11 सीरीज को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। आइए आपको इस सीरीज पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL: इन दोनों फोन पर $400 (करीब 37,000 रुपये) तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर $600 (करीब 56,000 रुपये) तक का अतिरिक्त बोनस मिल सकता है।
Pixel 11: इस फोन पर $200 (करीब 19,000 रुपये) तक की छूट दी जा रही है। वहीं, एक्सचेंज करने पर $510 (करीब 47,000 रुपये) तक का बोनस मिल सकता है।
Pixel 11 Pro Fold: इस फोल्डेबल फोन पर $250 (करीब 23,000 रुपये) तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही, पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर $900 (करीब 83,000 रुपये) तक का बोनस मिल सकता है।
Pixel 10 और Pixel 10a भी सस्ते हुए
Google ने अपनी पिछली जनरेशन के स्मार्टफोन पर भी छूट दी है। Pixel 10 को $200 (करीब 19,000 रुपये) की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, Pixel 10a पर $50 (करीब 4,600 रुपये) की छूट मिल रही है। Pixel Watch और ईयरबड्स पर भी बंपर ऑफर मिल रहा है।
- Pixel Watch 5: $100 (करीब 9,200 रुपये) की छूट।
- Pixel Buds Pro 2: $60 (करीब 6,000 रुपये) की छूट।
- Pixel Buds 2a: $30 (करीब 3,000 रुपये) की छूट।
- Google Home Speaker: $20 (करीब 2,000 रुपये) की छूट।
Fitbit डिवाइस पर भी मिल रही है छूट
- Fitbit Sense 2: $50 (करीब 5,000 रुपये) की छूट।
- Fitbit Versa 4: $40 (करीब 4,000 रुपये) की छूट।
- Fitbit Charge 6: $45 (करीब 4,200 रुपये) की छूट।
- Fitbit Inspire 3: $30 (करीब 3,000 रुपये) की छूट।
1 दिसंबर तक चलेगी Google की सेल
Google की Black Friday Sale 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी ऑफर अनलॉक मॉडल पर लागू हैं और फिलहाल सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, Google के साथ Apple ने भी अपनी Black Friday Sale का ऐलान किया है। हालांकि, Apple Store पर गिफ्ट कार्ड से जुड़े ऑफर 27 नवंबर से शुरू होंगे।
