Google की बड़ी कार्रवाई, 17.5 लाख ऐप्स का काम हुआ तमाम, हजारों डेवलपर्स पर भी गिरी गाज

मोबाइल यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैन से बचाने के लिए गूगल लगातार कड़े कदम उठा रहा है। कंपनी फेक ऐप्स पर भी नजर रख रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार करीब 1.75 मिलियन ऐप्स को बैन कर दिया है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब अधिकांश काम इंटरनेट और स्मार्टफोन के जरिए होने लगे हैं। इन दोनों ही चीजों ने हमारे कई सारे काम को बेहद आसान बनाया है लेकिन इससे कई तरह के खतरे भी बढ़े हैं। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में यूजर्स के डेटा और प्राइवेस को बनाए रखने के लिए गूगल ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने प्ले स्टोर में मौजूद करीब 17.5 लाख से ज्यादा ऐप्स को बैन कर दिया है।

Google Play

लाखों ऐप्स को गूगल ने किया बैन।

करोड़ों मोबाइल यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने पिछले साल करीब 1.75 मिलियन से ज्यादा प्ले स्टोर पर कड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं गूगल की तरफ से यह कार्रवाई सिर्फ ऐप्स पर ही नहीं बल्कि डेवलपर्स के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया है। टेक जायंट ने पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले करीब 80 हजार डेवलपर्स को भी बैन कर दिया है।

End of Feed