Google ने ये शुक्रवार को ये घोषणा की कि फ्लैगशिप Pixel 7 series के फोन्स की प्री-बुकिंग ग्राहक भारत में 6 अक्टूबर से कर पाएंगे। आपको बता दें इसी दिन Made By Google इवेंट को कंपनी होस्ट भी करेगी। इस इवेंट में Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। कंपनी ने पहले ही इन फोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स को रीवील कर दिया है।
Pixel 7 Series
कंपनी की तरफ से पहले से ही ये भी कंफर्म कर दिया गया है कि Pixel 7 series नेक्स्ट जनरेशन Google Tensor G2 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही ये Google Pixel 3 और Pixel 3XL के बाद भारत में लॉन्च होने वाले गूगल के पहले स्मार्टफोन्स होंगे।
गूगल ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि Pixel 7 और Pixel 7 Pro को फ्लिपकार्ट के जरिए 6 अक्टूबर को रात 9:30 बजे से प्री-बुक किया जा सकेगा। हालांकि, कीमत और पहली सेल की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
6th October at 9:30PM. It’s a date! ♥️#TeamPixel t.co/by7EXPK36z
— ANI (@ANI) Sep 30, 2022
फोन की जो तस्वीर साझा की गई है उससे ये साफ है कि ये दोनों स्मार्टफोन्स पहले बताए गए कलर ऑप्शन्स में ही आएंगे। Pixel 7 Pro ऑब्सिडियन, स्नो और हेजल कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं, Pixel 7 को हेजल की जगह लेमनग्रास ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
ऐसी चर्चा है कि Pixel 7 series को Pixel 6 लाइनअप वाली कीमत में लॉन्च किया जाएगा। लीक से ये जानकारी सामने आई कि Pixel 7 मॉडल की कीमत $599 (लगभग 50,000 रुपये) और Pixel 7 Pro की कीमत $899 (लगभग 75,000 रुपये) हो सकती है।
इन फोन्स के संभावित स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी काफी चर्चा है। स्टैंडर्ड Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले और Pixel 7 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच QHD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इनमें 12GB तक रैम भी दिया जा सकता है।
