अगर आप सिर्फ महंगे होने की वजह से एप्पल आईफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल इस समय ई-कमॉर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है और कंपनी ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील्स दे रही है। अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो अभी आप फेस्टिव सेल का फायदा लेकर बेहद सस्ते में आईफोन खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपन यूजर्स को इस समय iPhone 17 मॉडल्स में भी छूट दे रहा है।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों सस्ती कीमत में आईफोन खरीदने का मौका दे रहा है।
सेल ऑफर में iPhone 17 को इस समय आप अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ इस पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। आपको बता दें कि अगर आप बार-बार स्मार्टफोन खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं तो iPhone 17 आपको इससे राहत देगा। इस स्मार्टफोन में आपको हाई परफॉर्मिंग चिपसेट के साथ पावरफुल कैमरा सेटअप मिलता है। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाली डील्स के बारे में बताते हैं।
Flipkart पर iPhone 17 की कीमत?
Flipkart पर iPhone 17 के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹86,999 बताई गई है, जबकि इसकी MRP ₹99,900 है। यानी फोन की कीमत पहले से ही MRP से कम दिखाई जा रही है। इसके अलावा, एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा लेकर इसे और कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल सकता है। हालांकि, ऑफर और कीमतें समय के साथ बदल सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले Flipkart पर मौजूदा कीमत जरूर चेक करें।
पुराने फोन और बैंक ऑफर से कैसे घटेगी कीमत?
इस डील में सबसे अहम भूमिका पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट की है। दी गई जानकारी के मुताबिक, Flipkart पर iPhone 15 एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹34,250 तक की वैल्यू मिल सकती है। वहीं, Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,588 की अतिरिक्त छूट मिलने की बात कही गई है।
इन दोनों ऑफर का फायदा मिलने पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹49,161 तक पहुंच सकती है। लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि एक्सचेंज में मिलने वाली पूरी रकम हर किसी को नहीं मिलेगी। आपके पुराने फोन का मॉडल, उसकी हालत और एक्सचेंज से जुड़ी शर्तें तय करेंगी कि आपको कितनी वैल्यू मिलेगी। इसी तरह, बैंक डिस्काउंट पाने के लिए भी संबंधित कार्ड और ऑफर की शर्तें पूरी करनी होंगी।
क्या ₹49 हजार में iPhone 17 खरीदना फायदेमंद है?
अगर आपके पास पुराना iPhone है और आप उसे एक्सचेंज करने वाले हैं, तो यह ऑफर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। खासकर तब, जब आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू अच्छी हो और आपके पास बैंक ऑफर के लिए योग्य कार्ड भी मौजूद हो। ऐसी स्थिति में नया iPhone खरीदने का खर्च काफी कम हो सकता है।
लेकिन अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई पुराना फोन नहीं है, तो ₹49,161 वाली कीमत को देखकर तुरंत खरीदारी का फैसला न करें। ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि पहले बिना एक्सचेंज के फोन की कीमत देखें और फिर दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रही कीमतों से तुलना करें।
iPhone 17 में मिलते हैं ये फीचर्स
Apple iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में A19 चिप मिलती है, जो रोजाना के काम, गेमिंग और फोटो-वीडियो से जुड़े कामों को संभालने के लिए बनाई गई है। कैमरे की बात करें, तो इसके पीछे 48MP के दो कैमरे मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 5G कनेक्टिविटी और Face ID जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसका 256GB स्टोरेज वाला मॉडल उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो फोन में ज्यादा फोटो, वीडियो, गेम और ऐप रखना पसंद करते हैं। ज्यादा स्टोरेज होने से फोन में जगह कम पड़ने की परेशानी भी जल्दी नहीं आती।
ऑर्डर करने से पहले इन शर्तों को जरूर समझें
iPhone 17 खरीदने से पहले Flipkart पर उसके स्टोरेज वेरिएंट, रंग और मौजूदा कीमत की जांच जरूर करें। इसके साथ ही यह भी देखें कि आपके पुराने फोन के बदले कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है और बैंक ऑफर आपके कार्ड पर लागू है या नहीं। एक्सचेंज के दौरान पुराने फोन की जांच के बाद उसकी तय कीमत कम भी हो सकती है।
