एक साल तक इन लोगों को फ्री मिलेगा Adobe Photoshop, ऐसे उठाएं फायदा

Adobe ने भारत के छात्रों के लिए Photoshop समेत अपने कई क्रिएटिव टूल्स को मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। पात्र छात्र इसका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, ऑफर पाने के लिए संस्थान और छात्र की पात्रता जरूरी है।

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और फोटो एडिटिंग या डिजाइनिंग सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Adobe ने भारत में छात्रों को Photoshop समेत अपने कई क्रिएटिव और प्रोडक्टिविटी टूल्स मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा भारत के मान्यता प्राप्त हायर एजुकेशन संस्थानों के जरिए पात्र छात्रों तक पहुंचाई जाएगी। इसका मकसद छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव स्किल्स और AI से जुड़ी नई तकनीकों को सीखने का मौका देना है।

Adobe Premiere Pro

एक साल तक इन लोगों को फ्री मिलेगा Adobe Photoshop

Adobe Photoshop फोटो एडिटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। इसका इस्तेमाल फोटो को एडिट करने, पोस्टर बनाने, ग्राफिक्स तैयार करने और सोशल मीडिया के लिए क्रिएटिव कंटेंट बनाने में किया जाता है। छात्रों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी हो सकती है, क्योंकि वे बिना अलग से महंगा सॉफ्टवेयर खरीदे अपने प्रोजेक्ट और डिजाइनिंग स्किल्स पर काम कर सकते हैं।

End of Feed