जर्मनी जाना होगा बाएं हाथ का खेल, बस आपमें होना चाहिए एक हुनर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 28, 2023, 07:29 PM IST

Germany के चांसलर और वहां के अधिकारियों का एक दल कुछ दिल पहले दो दिन का भारत दौरा करके वापस गए हैं. वहां के चांसलर ने भारतीय IT Workers की तारीफ की है और उनके जर्मनी आने का रास्ता साफ करने की बात भी कही है.

KEY HIGHLIGHTS
  • जर्मनी में काम करना होगा आसान
  • आईटी फील्ड वालों को गोल्डन चांस
  • वीजा देने की राह होगी काफी साफ

Germany Welcomes Indian IT Professionals: भारतीय आईटी सैक्टर इतना व्यापक है कि दुनियाभर में आपको हर जगह आईटी कंपनियों में नाम सिर्फ काम करते, बल्कि बड़े-बड़े पदों पर बैठे भारतीय मिल जाएंगे. इस फील्ड में भारतीयों के हुनर से सभी वाकिफ हैं और यही वजह है कि जर्मनी भी अपना और भारत के लोगों का भला चाहता है. वहां के चांसलर ओलाफ श्लॉज ने कहा आईटी एक्सपर्ट्स को जर्मनी का वीजा आसानी से मिल सके इस बात पर वहां की सरकार काम कर रही है. ये जानकारी एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है.

Indian IT Professionals Get Ready For Germany

इस फील्ड में भारतीयों के हुनर से सभी वाकिफ हैं और यही वजह है कि जर्मनी भी अपना और भारत के लोगों का भला चाहता है.

आसानी से मिलेगा जर्मनी का वीजा

अगर आप भी आईटी सैक्टर में काम का ठीक-ठाक अनुभव रखते हैं और विदेश में काम करना चाहते हैं तो ये आपके लिए गोल्डन चांस साबित हो सकता है. बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान बात करते हुए ओलाफ ने कहा, -हम वीजा जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाना चाहते हैं. कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ब्यूरोक्रेटिक प्रोसेस को आधुनिक बनाना हमारा उद्देश्य है.- ओलाफ की मानें तो जर्मनी में सॉफ्टवेयर को डेवेपल करने के लिए उन्हें प्रोफेशनल आईटी एक्सपर्ट्स की जरूरत है.

End of Feed