Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, 10 दिन चलेगी बैटरी, सब्सक्रिप्शन भी नहीं चाहिए

Garmin ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि हेल्थ के लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।

Garmin ने अपना नया Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बिना स्क्रीन वाला यह बैंड यूजर्स को बार-बार नोटिफिकेशन से परेशान किए बिना पूरे दिन हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखता है। Garmin का कहना है कि Cirqa एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है और इसकी सभी प्रमुख सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए किसी मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।

Garmin Cirqa fitness band

बिना स्क्रीन के भी करेगा स्मार्ट ट्रैकिंग

बिना स्क्रीन के भी करेगा स्मार्ट ट्रैकिंग

Garmin Cirqa में डिस्प्ले नहीं है, लेकिन यह अपने आप वॉकिंग, रनिंग और अन्य गतिविधियों को पहचानकर रिकॉर्ड कर लेता है। यूजर्स बाद में Garmin Connect ऐप के जरिए इन एक्टिविटीज को देख और जरूरत पड़ने पर एडिट भी कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, समय के साथ यह बैंड यूजर की आदतों को सीखता है और एक्टिविटी पहचानने में और ज्यादा सटीक होता जाता है।

End of Feed