Fujifilm Instax Mini SE: कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला कैमरा, चुटकियों में निकाल सकेंगे फोटो

Fujifilm Instax Mini SE: कैमरे के साथ 90 सेकंड में फोटो को क्लिक करने के बाद हार्ड कॉपी में तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा, कैमरा 0.4x व्यू फाइंडर से लैस है जो आसान शॉट फ्रेमिंग के लिए टारगेट स्पॉट डिस्प्ले करता है। यह नीले, हरे, हल्के भूरे, गुलाबी और बैंगनी रंग में आता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 90 सेकंड में फोटो होगी प्रिंट
  • टारगेट स्पॉट डिस्प्ले का सपोर्ट
  • 60 मिमी फोकल लेंथ

Fujifilm Instax Mini SE: फुजीफिल्म इंस्टैक्स मिनी एसई भारत में लॉन्च हो गया है। यह एक इंस्टैंट मिनी कैमरा है, जो तुरंत फोटो की हार्ड कॉपी निकाल देता है। यानी डिजिटल के जमाने में कुछ ही सेकेंड में आप फोटो को पेपर पर प्रिंट करके रख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि नया मिनी कैमरा, पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर एलिमेंट्स के साथ आता है और इसमें मैन्युअल ब्राइटनेस कंट्रोल भी दिया गया है। बता दें कि फुजीफिल्म इंस्टैक्स पाल डिजिटल कैमरा इस साल फरवरी में देश में लॉन्च किया गया था।

End of Feed