Apple ने हाल ही में iPhone 17 series लॉन्च की है जिसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। आईफोन 17 सीरीज की मांग का अंदाजा सेल के पहले दिन स्टोर पर हुई भीड़ से ही लगाया जा सकता है। ऐप्पल ने इस बार नए आईफोन के साथ कई सारे बदलाव किए हैं जिनमें एक नया कलर ऑप्शन भी शामिल है। इसके अलावा ऐप्पल ने अपने आईफोन को लेकर बेस्ट कैमरा होने का दावा किया है। आज हम आपको iPhone 17 Pro और 17 Pro Max के बारे में पांच ऐसी चीजें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे।
iPhone 17 Pro
डिस्प्ले पर एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग
iPhone 17 Pro series के साथ 6.3 इंच की और 6.9 इंच की OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग है जो कि पहले नहीं था। डिस्प्ले के साथ ProMotion, Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट है।
सबसे फास्ट प्रोसेसर
इन दोनों फोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है जिसे लेकर ऐप्पल ने सबसे फास्ट प्रोसेसर होने का दावा किया है। फोन के साथ 12 जीबी तक रैम और 2TB तक की स्टोरेज है।
नए कलर्स
iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को नए कलर ऑप्शन डीप ब्लू और सिल्वर के अलावा ऑरेंज में भी पेश किया गया है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
तीनों कैमरे 48 मेगापिक्सल
iPhone 17 Pro सीरीज के तीनों रियर कैमरे 48MP के हैं और सबसे बड़ा अपग्रेड फ्रंट कैमरे को लेकर हुआ है जो कि 18 मेगापिक्सल का है। ऐप्पल ने पहली बार सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
कीमत 2 लाख के पार
iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये, जबकि 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। 17 Pro Max का 2TB वर्जन 2 लाख की कीमत को पार कर गया है जो कि पहली बार हुआ है।
