Flipkart AI Skin Analyser: ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट ने ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए एआर टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने वाली कंपनी मोडिफेस के साथ मिलकर अपने ऐप पर यह एडवांस्ड स्किन एनलाइजर लॉन्च किया है। यह फीचर ग्राहकों के चेहरे के हिसाब से स्किन हेल्थ के बारे में बताता है और उन्हें खास तौर पर प्रोडक्ट्स रिकमेंड करता है। एडवांस्ड स्किन एनलाइजर की मदद से ग्राहक स्किन टाइप और अन्य परेशानियों के आधार पर प्रोडक्ट खोज सकते हैं।
Flipkart AI Skin Analyser
कैसे काम करता है फ्लिपकार्ट का नया AI फीचर
एआई आधारित यह फीचर मोडिफेस के लिए अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से स्किन को एनालाइज करने वाली उसकी टेक्नोलॉजी को भारत में किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फीचर ग्राहकों के अनुभव को निखारने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद लेता है। कंपनी का कहना है कि इस इनोवेटिव फीचर का उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर रहने वाले शॉपर्स को आसानी से उनकी स्किन हेल्थ के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।
क्या है फायदा
पर्सनलाइज्ड और डाटा आधारित शॉपिंग एक्सपीरियंस को लेकर मांग लगातार बढ़ रही है और ऐसे में आज के दौर के शॉपर्स अपनी-अपनी स्किन टाइप और अन्य परेशानियों के आधार पर खास तौर पर रिकमेंड किए गए प्रोडक्ट्स की तलाश करते हैं। इससे प्रोडक्ट के चुनाव को लेकर उनका भरोसा बढ़ता है।
चेहरा देखकर बताएगा स्किन प्रॉब्लम
यह फीचर ऑयली, नॉर्मल, कॉम्बिनेशन और ड्राई सभी स्किन टाइप के लिए उपलब्ध है। यूजर्स एक सेल्फी लेकर और उम्र एवं स्किन टाइप से जुड़े कुछ आसान सवालों के जवाब देकर यूजर कुछ ही मिनट में अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इन इनपुट के आधार पर यह स्किन एनलाइजर पोरस, रिंकल्स पिगमेंटेशन, रेडिएंस, फाइन लाइंस, एक्ने, फर्मनेस जैसे अलग-अलग डायमेंशस पर स्किन टाइप की स्कोरिंग करता है।
इसके बाद यह एनलाइजर ब्यूटी एक्सपर्ट्स से मिले सुझावों के आधार पर यूजर के लिए स्पेसिफिक केयर रूटीन रिकमेंड करता है। साथ ही यह एनलाइजर यूजर्स के चयन के आधार पर 7 स्टेज- क्लींज, प्रिपेयर, ट्रीट, मॉइश्चराइज, केयर, टार्गेटेड और प्रोटेक्ट के लिए कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट रिकमेंडेशन के साथ उनके लिए डिटेल्ड प्रोडक्ट रूटीन भी तैयार करता है।
यह एनलाइजर पारंपरिक तरीके से स्किन जांचने की प्रक्रिया को आसान बनाता है और ग्राहकों को कोई अतिरिक्त मेहनत किए बिना सीधे फ्लिपकार्ट के स्किनकेयर कैटलॉग से प्रोडक्ट चुनने का मौका देता है। इस एडवांस्ड स्किनकेयर एनलाइजर फीचर को मुंबई में फ्लिपकार्ट के 'ग्लैम अप फेस्ट' के दौरान लॉन्च किया गया था।
