BBD Sale Smartphone Discount: फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन की खरीदारी करनी है तो आपके पास शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन्स में भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। फ्लिपकार्ट की सेल में आप इस समय Apple, Google, Samsung, OnePlus, Realme और Oppo समेंत लगभग हर एक ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ उठा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट से इस समय आप सस्ते में स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं।
अगर आप स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर्स का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रहा है। अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो आइए आपको 20,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले कुछ धमाकेदार स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं।
CMF by Nothing Phone 2 Pro
इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये है। Big Billion Days सेल के मौके पर कंपनी इस स्मार्टफोन पर 28% का बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इस फोन को अभी सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 13,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको 50+50+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
Vivo T4x 5G
वीवो के इस स्मार्टफोन की कीमत 19,499 रुपये है लेकिन बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस पर फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 25% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको इसमें 10,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Motorola G45 5G
मोटोरोला ने पिछले कुछ समय में कई सारे तगड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप कम कीमत और बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Motorola g45 5G की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है लेकिन आप इसे 20% डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 11,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें भी आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO K13 5G
अगर आप आईफोन की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो OPPO K13 5G की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये है लेकिन, Big Billion Days Sale में कंपनी ग्राहकों को इस पर 20% का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 19,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 256GB की स्टोरेज मिलने वाली है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy A35 5G
अगर आप सैमसंग के फैंस हैं तो बता दें कि फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy A35 5G पर धमाकेदर डील दे रहा है। इस स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर कीमत 33,999 रुपये है, लेकिन आप इसे अभी Big Billion Days Sale ऑफर में 47% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+8+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
