Google ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला क्रेडिट कार्ड, लाइफटाइम रहेगा Free

Google ने बताया कि भारत में फिलहाल केवल करीब 5 करोड़ क्रेडिट कार्ड यूजर हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए Flex by Google Pay को डिजाइन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसान और डिजिटल तरीके से क्रेडिट तक पहुंच मिल सके। सरल शब्दों में कहें तो Flex एक UPI-पावर्ड, डिजिटल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है।

Google ने भारतीय लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए Flex by Google Pay नाम से एक नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड पेश किया है। यह सुविधा RuPay नेटवर्क पर आधारित है और पूरी तरह Google Pay ऐप के भीतर इंटीग्रेट की गई है। इस ब्रांड के तहत पहला प्रोडक्ट Google Pay Flex Axis Bank Credit Card है, जिसे Axis Bank के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है और यह सीधे Google Pay ऐप से उपलब्ध होगा।

Flex By Google Pay Credit Card

Flex By Google Pay Credit Card/Photo-Google

Flex by Google Pay: क्या है खास

अपने ब्लॉग पोस्ट में Google ने बताया कि भारत में फिलहाल केवल करीब 5 करोड़ क्रेडिट कार्ड यूजर हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए Flex by Google Pay को डिजाइन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसान और डिजिटल तरीके से क्रेडिट तक पहुंच मिल सके।

End of Feed