डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सरकार सख्त, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फिनटेक कंपनियों को चेताया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड्स 2025 समारोह में कहा कि डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए फिनटेक स्टार्टअप्स को समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय फिनटेक इनोवेशन में वैश्विक सार्वजनिक वस्तु बनने की क्षमता है, जिससे अन्य उभरती और विकसित अर्थव्यवस्थाओं को लाभ मिल सकता है।

Digital arrests cyber frauds: डिजिटल सुरक्षा को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को फिनटेक स्टार्टअप्स से डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी जैसी बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए नए समाधान खोजने के लिए कहा है। साथ ही, उन्होंने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सेक्टर की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि फिनटेक कंपनियों ने वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और डिजिटल भुगतान सिस्टम को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस पहल से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

FM Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री ने बताया कि यूपीआई के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय भुगतान अब भूटान, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और यूएई में स्वीकार किए जाते हैं। (फाइल फोटो)

डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड्स 2025 समारोह में कहा कि डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए फिनटेक स्टार्टअप्स को समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीप फेक जैसी टेक्नोलॉजी जनता को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, इसलिए इनसे निपटने के लिए नए सुरक्षा उपायों की जरूरत है।

End of Feed