Facebook में बड़ा बदलाव, अब खुलते ही दिखेंगे Reels, भारत में नए फीचर की टेस्टिंग

भारत में Meta पहले भी वीडियो से जुड़े नए फीचर्स की टेस्टिंग कर चुका है। 2020 में TikTok पर प्रतिबंध के बाद Instagram ने भारत में Reels से जुड़े बदलावों को तेजी से आगे बढ़ाया था।

फेसबुक अपने यूजर्स के लिए ऐप के इस्तेमाल का तरीका बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी भारत में एक नए Reels-first experience की टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत चुनिंदा यूजर्स को फेसबुक खोलते ही सामान्य Feed के बजाय सीधे फुल-स्क्रीन वीडियो दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद फेसबुक पर वीडियो कंटेंट को ज्यादा प्रमुख बनाना है।

Facebook Testing New Reels First Experience

यूजर्स वापस पा सकेंगे पुराना Feed/Photo-Meta

ऐप खुलते ही वीडियो से होगी शुरुआत

अभी फेसबुक खोलने पर यूजर्स को टेक्स्ट, फोटो और वीडियो वाला सामान्य Feed दिखाई देता है। नए Reels-first इंटरफेस में यह अनुभव बदल जाएगा। टेस्ट में शामिल यूजर्स के लिए ऐप खुलते ही वीडियो कंटेंट स्क्रीन पर आ सकता है। यानी फेसबुक का इस्तेमाल शुरू करने के लिए वीडियो ही पहला अनुभव होगा।

End of Feed