इस समय दिवाली की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में दिवाली मनाने की तैयारी कर रहा है। फेस्टिव सीजन में जब लोग एक साथ इकट्ठे होते हैं तो ऐसे में मूवीज या फिर वेब सीरीज देखने का मजा ही कुछ और होता है। सिर्फ मूवीज या वेब सीरीज देखकर ही नहीं बल्कि कई लोग म्यूजिक सुनकर, नई-नई स्टोरी सुनकर भी इस फेस्टिव सीजन का लुत्फ उठा रहे हैं। अगर आप इस दिवाली ओटीटी स्ट्रीमिंग का मजा पूरे परिवार के साथ लेना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा इंटरनेट और साथ में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
कम कीमत में वाई फाई प्लान लेकर आप कई सारी टेंशन से फ्री हो सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Istock)
वैसे तो सामान्य दिनों में भी ओटीटी ऐप्स या फिर इंटरनेट के बिना हमारा काम नहीं चल पाता, लेकिन अगर फेस्टिव सीजन में इनकी कमी हो जाए तो त्यौहार का मजा किरकिरा हो सकता है। अगर आप बिना किसी टेंशन, के हाई स्पीड इंटरनेट और OTT Apps का फ्री सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो हम आपको इसका शानदार जुगाड़ बताने वाले हैं। आप एक अच्छा ब्रॉडबैंड प्लान लेकर रॉकेट जैसी इंटरनेट स्पीड, ओटीटी ऐप्स के साथ दूसरी कई सारी चीजें पा सकते हैं।
आज हम आपको एक्साइटेल, जियो और एयरटेल के कुछ ऐसे धमाकेदार ब्रॉडबैंड प्लान बताने जा रहे हैं तो एक हजार रुपये से कम कीमत में आपको कई सारी सुविधाएं देते हैं। प्लान में जहां आपको मोबाइल रिचार्ज प्लान की तुलना में कई गुना अधिक इंटरनेट मिलता है तो वहीं आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सेवा भी मिल जाती है। आप इन कंपनियों के केबल कटर प्लान को लेकर अपने त्यौहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।
एक्साइटेल का 400Mbps वाला केबल-कटर प्लान
अगर आप अभी तक अपने फेवरेट शो को देखने के लिए अलग-अलग ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेते थे तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्साइटेल का 400Mbps इंटरनेट स्पीड वाला केबल कटर प्लान आपकी कई सारी टेंशन पूरी तरह से खत्म कर देता है। कंपनी अपने ग्राहकों को 699 रुपये + GST वाले प्लान में Jiohotstar, Z55, Sony LIV समेत करीब 23 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इतना ही नहीं यह प्लान आपके लिविंग रूम को सीधे 350 रुपये से ज्यादा टीवी चैनल के साथ सीधा जोड़ता है।
Airtel Xstream का 100Mbps वाला प्लान
अगर आप एयरटेल का प्लान लेना चाहते हैं तो कंपनी के पास कई सारे केबल कटर प्लान्स मौजूद हैं। अगर एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए प्लान चुनना चाहते है तो आपके लिए 899 रुपये का प्लान एक बेस्ट आप्शन हो सकता है। Airtel Xstream का यह केबल कटर प्लान बेहद कम कीमत में आपकी कई सारी जरूरतों को पूरा करता है। इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 100Mbps की तगड़ी स्पीड मिलती है। इसमें आपको 350+ टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसमें कंपनी यूजर्स को Jiohotstar समेत 20 ज्यादा ओटीटी ऐप्स की सुविधा देती है। यह प्लान त्यौहारी सीजन में आपको फुल एंटरटेनमेंट प्रवाइड कराने वाला है।
Jio Fiber का 150Mbps वाला प्लान
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास 50 करोड़ लोगों का यूजर बेस है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। अगर आप इंटरनेट में डेली लिमिट का झंझट नहीं चाहते और अधिक डेटा चाहिए तो कंपनी का 999 + GST की कीमत में आने वाला केबल कटर प्लान ले सकते हैं। जियो के इस ब्रॉडबैंड केबल कटर प्लान में यूजर्स को 12 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स को देखने के सुविधा मिलती है। इस केबल कटर प्लान के साथ आप रोमांचक क्रिकेट मैचों से लेकर सस्पेंस और थ्रिलर मूवीज का लुत्फ उठा पाएंगे।
