एलन मस्क का बड़ा ऐलान, बदलने वाला है X का एल्गोरिद्म, बदल जाएगी यूजर्स की फीड

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब यूरोपीय आयोग ने एक्स को लेकर एक पुराने आदेश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह आदेश एल्गोरिदम और अवैध सामग्री को फैलाने से जुड़ा हुआ है। कुछ यूजर्स ने पहले शिकायत की थी कि उन्हें एक्स पर उन लोगों की पोस्ट कम दिखाई दे रही हैं, जिन्हें वे फॉलो करते हैं।

टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का नया एल्गोरिदम सात दिनों के भीतर सार्वजनिक करेंगे। इसमें पोस्ट दिखाने और विज्ञापन सुझाने से जुड़ा पूरा कोड शामिल होगा।

X Algorithm

X Algorithm

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने कहा, "एक हफ्ते में पूरा एल्गोरिदम जारी कर दिया जाएगा। अभी इसमें काफी सुधार की गुंजाइश है। इसका उद्देश्य यूजर्स को वही कंटेंट दिखाना है, जिसमें उनकी सबसे ज्यादा रुचि हो। इसका लक्ष्य यह है कि लोग बिना पछतावे के ज्यादा समय इस प्लेटफॉ र्म पर बिताएं।"

End of Feed