Elon Musk xAI Unveils Grok 1.5 Vision: एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फर्म एक्सएआई (xAI) ने ग्रोक 1.5 विजन ( Grok 1.5 Vision) नामक एक नए एआई मॉडल का पेश किया है। यह बड़ा भाषा मॉडल (एलएलएम) हाल ही में जारी ग्रोक 1.5 मॉडल का एक एडवांस वर्जन है। इस अपग्रेड के साथ एआई मॉडल अब टेक्स्ट के साथ इमेज को भी समझ सकता है।
Grok 1.5 Vision (Image- xAI)
Grok 1.5 Vision की खासियत
xAI ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से नए ग्रोक 1.5 विजन की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि ग्रोक 1.5 विजन को कंप्यूटर विजन से लैस किया गया है। यह अब विजुअल मीडिया जैसे आरेख, चार्ट, स्क्रीनशॉट और फोटो जैसे विजुअल कंटेंट को समझ सकता है और उसके आधार पर आपके सवालों से जवाब दे सकता है। कंपनी ने बताया कि उन्हें ग्रोक-1.5V की पावर दिखाने के लिए कई उदाहरण मिले हैं।
- Grk-1.5 V एक फ्लो चार्ट के व्हाइटबोर्ड स्केच को पाइथन कोड में बदल सकता है।
- यह मीम को समझाने के लिए किसी बच्चे की ड्राइंग से सोने के समय की कहानी भी तैयार कर सकता है।
- इसके अलावा नया मॉडल एक टेबल को सीएसवी फाइल फॉर्मेट में भी बदल सकता है। जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि क्या आपके डेक में सड़ी हुई लकड़ी है और उसे बदलने की आवश्यकता है।
- ग्रोक-1.5 V मल्टी मॉडल तर्क से लेकर डॉक्यूमेंट्स, विज्ञान आरेख, चार्ट, स्क्रीनशॉट और तस्वीरों को समझ सकता है।
आगे क्या करेगी मस्क की कंपनी?
गौरतलब है कि मस्क की एआई कंपनी खुद को लगातार अपग्रेड कर रही है और ओपनएआई और अन्य मार्केट लीडर्स के साथ बने रहने के लिए काम कर रही है। मस्क ने X पर एआई चैटबॉट पहली बार नवंबर 2023 में पेश किया था। तब से लेकर अब तक इस पर तेजी के काम किया जा रहा है। अब ग्रोक-1.5V xAI द्वारा अपना ग्रोक एआई ओपन सोर्स बनाने के एक महीने से भी कम समय के भीतर आया है।
