Elon Musk Grok 4 free access: अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए XAI का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एलन मस्क ने Grok 4 AI को सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है। Grok 4 पहले सिर्फ Super Grok और X Premium सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था लेकिन GTP-5 लॉन्च होने के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया है। कंपनी के इस फैसले का XAI इस्तेमाल करने वाले लाखों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है। यह कई सारे काम को बेहद आसान बना देगा।
एलन मस्क लगातार ग्रोक एआई पर नए नए अपडेट्स ला रहे हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
OpenAI ने भले ही Grok 4 को फ्री कर दिया हो लेकिन अभी भी हैवी मॉडल Grok 4 Heavy वर्जन को कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए ही रखा है। इसे सिर्फ Super Grok Heavy सब्सक्रिप्शन लेने वाले लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। Grok-4 को फ्री करने के बाद कंपनी ने कहा कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है जिसमें यूजर्स को बड़े पैमानें पर इस्तेमाल करने की सुविधा दी जा रही है।
कैसे काम करता है Grok 4
आपको बता दें कि Grok 4 दो मोड में काम करता है। इसे आप ऑटो और एक्सपर्ट मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ऑटो मोड इस्तेमाल करते हैं तो इसमें एआई खुद ही डिसाइड करेगा कि यूजर के सवाल का जवाब सरल होना चाहिए या फिर इसे reasoning के साथ सोचने की क्षमता डेवलप करने के हिसाब से थोड़ा कठिन देना चाहिए। वहीं अगर आप एक्सपर्ट मोड इस्तेमाल करते हैं तो इसमें आप खुद ही डिसाइड करते हैं कि एआई आपको सोच समझकर जवाब दे। कंपनी ने पहले के मुताबिक Grok 4 को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बना दिया है।
कंपनी ने Grok Imagine को भी किया फ्री
एलन मस्क की कंपनी XAI लगातार अपने यूजर्स के लिए बड़ा धमाका कर रही है। हाल ही में कंपनी ने Grok Imagine फीचर को फीचर को अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया था लेकिन अब इसको लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। Grok Imagine अभी तक सिर्फ यूएस में ही यूजर्स के लिए फ्री था लेकिन अब इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। यह सुविधा पहले iOS यूजर्स के लिए फ्री थी लेकिन अब एंड्रॉयड यूजर्स भी बिना पैसे खर्च किए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। Grok Imagine का इस्तेमाल करके आप सिर्फ टेक्स्ट लिखकर या फिर वॉइस बोलकर एआई की मदद से वीडियो जनरेट कर सकते हैं। GroAI का Imagine फीचर पिछले कुछ समय में जमकर सुर्खियों में रहा है। अगर आप एआई वीडियो बनाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
