चुनाव से पहले एलन मस्क की बड़ी घोषणा, भारत में शुरू किया कम्युनिटी नोट्स फीचर

X Community Notes to India: कम्युनिटी नोट्स के अब दुनिया भर के 69 देशों में कंट्रीब्यूटर हैं। मस्क द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म ने कहा, "हम नियमित रूप से और अधिक (देशों को) जोड़ रहे हैं।" कंपनी ने पहली बार दिसंबर 2022 में इस फीचर को लॉन्च किया था।

Elon Musk X Brings Community Notes to India: एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि उनके एक्स प्लेटफॉर्म ने भारत में कम्युनिटी नोट्स फीचर जारी कर दिया है। यह एक यूजर-बेस्ड फैक्ट-चेक प्रोग्राम है। इसे ऐसे समय में सक्रिय किया गया है जब देश में आम चुनाव होने वाले हैं। कम्युनिटी नोट्स के अब दुनिया भर के 69 देशों में कंट्रीब्यूटर हैं।

Elon Musk

Elon Musk

मस्क ने एक्स पर की घोषणा

मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी अपने कम्युनिटी नोट्स फीचर के लिए भारत में नए कंट्रीब्यूटर्स का स्वागत किया। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने लिखा, "कम्युनिटी नोट्स अब भारत में सक्रिय है।" कंपनी ने कहा कि देश में उसके पहले कंट्रीब्यूटर "आज शामिल हो रहे हैं, और हम समय के साथ विस्तार करेंगे"। एक्स प्लेटफॉर्म ने कहा, "हमेशा की तरह हम यह सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता की निगरानी करेंगे कि नोट विभिन्न दृष्टिकोण से लोगों के लिए उपयोगी साबित हों।"

End of Feed