Elon Musk AI startup:अरबपति एलन मस्क ChatGPT को टक्कर देने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप शुरू करने पर काम कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट से पता चला है कि इसके लिए मस्क इंजीनियरों को नियुक्त करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने स्पेसएक्स ( SpaceX) और टेस्ला (Tesla)के निवेशकों से इस पर पैसा लगाने की चर्चा भी की है।
अरबपति एलन मस्क
हाल ही में GPT-4 को समाज के लिए बताया था खतरा
मस्क के इस प्लान का खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ हफ्ते पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञों और उद्योग के अधिकारियों के एक समूह ने हाल ही में OpenAI के GPT-4 को समाज के लिए खतरा बताया था। और इसके तुलना में अधिक पावरफुल सिस्टम बनाने के लिए 6 महीने की रोक लगाने को कहा था। समाचार साइट बिजनेस इनसाइडर ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि मस्क ने कथित तौर पर हजारों ग्राफिक प्रोसेसर यूनिट्स हासिल की हैं, जो एआई और हाई-एंड ग्राफिक्स जैसे कामों के लिए हाई पावर वाली कंप्यूटिंग को शक्ति प्रदान करती हैं।
गुपचुप तरीके से चल रहा काम
इंडिपेंडेंट में हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क गुपचुप तरीके से ट्विटर पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति ने प्रमुख एआई रिसर्च फर्म डीपमाइंड ( DeepMind) के दो रिसर्च को पहले ही हायर कर लिया है और 10,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) में भी निवेश किया है।
एलन मस्क ओपन एआई के संस्थापकों में थे शामिल
आउटलेट के अनुसार, इसके जरीए बड़े भाषा मॉडल को बनाने पर काम किया जा रहा है। जिसमें एक अन्य जनरेटिव एआई सिस्टम ओपनएआई के चैटजीपीटी में उपयोग किया जाता है। गौरतलब है कि मस्क ओपन एआई के संस्थापकों में से एक हैं और उन्होंने 2018 में कंपनी छोड़ दी थी। उन्होंने तब से कंपनी के "सिद्धांतों से दूर जाने" की आलोचना की है।
