Elon Musk Starts Following PM Modi: ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। अरबपति कारोबारी मस्क दुनिया के कुछ ही राजनेताओं को फॉलो करते हैं। इसमें कुल 175 ट्विटर अकाउंट को ही वो फॉलो करते हैं। जिसमें ट्विटर और उनकी दूसरी कंपनियों के कुछ अकाउंट शामिल हैं।
Elon Musk Starts Following PM Modi: अरबपति कारोबारी मस्क दुनिया के कुछ ही राजनेताओं को फॉलो करते हैं।
कुछ खास लोगों को फॉलो करते हैं एलन मस्क
इसके अलावा वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को फॉलो करते हैं। एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर होने वाली एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट 'Elon Alerts' ने सबसे पहले यह जानकारी शेयर की है।
Elon Musk is now following Narendra Modi (@narendramodi) undefined
— ANI (@ANI) Apr 10, 2023
जल्द टेस्ला की भारत में होगी एंट्री- यूजर्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने मस्क के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर यूजर्स ने यह दावा किया है कि मस्क द्वारा पीएम मोदी को फॉलो करना, इस बात का संकेत है कि अब जल्द टेस्ला (Tesla) की भारत में एंट्री होगी। मस्क द्वारा पीएम को ट्विटर पर फॉलो किए जाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द टेस्ला की भारत में एंट्री हो सकती है।
@elon_alerts @narendramodi Tesla coming toIndia ? undefined
— ANI (@ANI) Apr 10, 2023
पिछले साल 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का किया था अधिग्रहण
बता दें कि एलन मस्क को कुल 134 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। अरबपति मस्क ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। उन्होंने कंपनी के कई सीनियर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। हाल ही में मस्क ने ट्विटर के लोगो में भी बदलाव किया है और नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ते को बिठा दिया है। हालांकि, अब वापस ट्विटर बर्ड अपने लोगो के तौर पर आ गई है।
